Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान

Barwadih (Latehar) :  प्रखंड  क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान है. एक तो प्रचंड गर्मी पड़ रही है. ऊपर से लोगों को 24 घंटे में मुश्किल से केवल आठ से दस घंटे ही बिजली लोगों को मिल पा रही है. अनियमित बिजली आपूर्ति से इस पर आधारित व्यवसाय तो प्रभावित हो ही रहा है. साथ ही घरेलु कार्य भी बाधित हो रहा है. मोटर नहीं चलने के कारण लोगों के घरों में पानी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. दुकानदार खासे परेशान हैं. एक दुकानदार ने बताया कि अनियमित बिजली आपूर्ति के कारण व्यवसाय मंदा हो गया है. ग्राहक तो आ रहे हैं लेकिन बिजली नहीं रहने के कारण उनका काम समय पर नहीं हो पा रहा है. छात्रों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही