Search

लातेहार : एएनएम की मनमानी से लोग परेशान, जिप उपाध्यक्ष ने की सिविल सर्जन से शिकायत

Latehar: लातेहार के बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुछ दिनों पहले एएनएम की मनमानी की शिकायत ग्रामीणों ने की थी. एएनएम पर टीकाकरण कार्ड बनाने के लिए रुपए लेने, अपने आवास में प्रसव कराने व नियमित टीकाकरण नहीं करने की शिकायत ग्रामीणों ने की थी. मामला प्रकाश में आने के बाद जिला परिषद उपाध्यक्ष अनिता देवी ने इसे गंभीरता से लिया. उन्होंने कहा कि लगातार ये शिकायत मिल रही है कि एएनएम के द्वारा व्यापक रूप से मनमानी व धांधली की जा रही है. इतना ही नहीं ओपीडी में ड्यूटी पर काम कर रहे डॉक्टर ओपीडी छोड़कर प्राइवेट क्लीनिक में जाकर मरीजों को देखते हैं. जो सरासर गलत है. जिप उपाध्यक्ष ने मामले को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सुरेश राम व सिविल सर्जन लातेहार से बातचीत की. जिसके बाद सिविल सर्जन ने इस मामले में संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kolhan-university-again-waiting-for-naac-grading/">जमशेदपुर

: कोल्हान विश्वविद्यालय को फिर से नैक की ग्रेडिंग का इंतजार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//