Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : स्थायी लोक अदालत के सदस्यों ने BSNL के अधिकारियों के साथ की बैठक

Latehar : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, लातेहार के निर्देश पर स्थायी लोक अदालत के सदस्यों ने बीएसएनएल के अधिकारियों एवं आम उपभोक्ताओं के साथ एक बैठक की. बैठक में स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष चंद्रिका राम, सदस्य डा. मुरारी झा और मो. शकील अख्तर मुख्य रूप से उपिस्थत थे. बैठक में बीएसएनएल के बकायेदार उपभोक्ता से राजस्व वसूली को लेकर विचार विमर्श किया गया. अध्यक्ष डा. राम ने बताया कि आगामी 12 नवंबर को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा. इस राष्ट्रीय लोक अदालत में बकाया टेलिफोन बिल के मामलों का निष्पादन किया जायेगा. मौके पर बीएसएनएल के अधिकारियों ने बताया कि बकाया टेलिफोन बिल जमा करने पर 40 प्रतिशत तक की छूट दी जायेगी. बैठक में 13 वादों का निष्पादन कर दिया गया. बैठक में बीएसएनएल के जेटीओ विशाल अरूण, शत्रुघ्न भगत, टीटी विजय चौधरी, केएन पांडेय, महेंद्र प्रताप, अरूण शर्मा उपिस्थत थे. इसे भी पढ़ें–हुंडरू">https://lagatar.in/accident-in-hundru-falls-youth-drowned-while-bathing-searched-with-the-help-of-divers/">हुंडरू

फॉल में हादसाः नहाने के दौरान बहा युवक, गोताखोरों की मदद से तलाश [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही