Search

 
 
 

लातेहार : स्थायी लोक अदालत ने ग्रामीणों को दिलाये 65 लाख रूपये

 
Latehar: स्थाई लोक अदालत, लातेहार ने वेलफेयर कंपनी से ग्रामीणों को उनके 65 लाख रूपये दिलाये. स्थायी लोक अदालत के सदस्य शकील अख्तर ने बताया कि 90 के दशक में वेलफेयर बिल्डिंग्स एंड स्टेट प्राइवेट लिमिटेड, विशाखापत्तनम (आंध्रप्रदेश) ने अपने एजेंटों के माध्यम से पैसा दुगना करने के नाम पर लातेहार की भोली-भाली गरीब जनता से पैसे जमा कराये थे और बाद में जमा किये गये करोड़ों रुपए लेकर फरार हो गयी थी. उसके एजेंट भी यहां से भाग गये थे. पीडि़तों ने इसकी शिकायत स्थाई लोक अदालत, लातेहार में की थी. स्थायी लोक अदालत ने अदालती कार्रवाई की. वेलफेयर कंपनी को ग्रामीणों के पैसे वापस करने का निर्देश दिया. इसके बाद ग्रामीणों ने 65 लाख के 108 चेक स्थाई लोक अदालत लातेहार में जमा किया. इन चेकों को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार लातेहार के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर 27 अप्रैल को व्यवहार न्यायालय में आयोजित विशेष लोक अदालत में आवेदकों के बीच वितरित किया गया. इस कार्य में श्री अख्तर के अलावा अध्यक्ष अशोक गुप्ता व जिला विधिक प्राधिकार की सचिव स्वाति विजय उपाध्याय व पेशकार चंदन की भूमिका अहम रही. इसे भी पढ़ें-बिहारः">https://lagatar.in/bihar-container-hits-bus-full-of-soldiers-going-on-election-duty-three-killed/">बिहारः

चुनाव ड्यूटी पर जा रहे जवानों से भरी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर, तीन की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही