Search

 
 
 

लातेहार : एक माह से शहरी जलापूर्ति योजना का पाइप लीक, खेतों में बह रहा है पानी

 
  • प्रारंभ से ही विवादों में रही है शहरी जलापूर्ति योजना
  • आये दिन पाइप लाइन लीक होने की खबर मिलती है
  • कई-कई दिनों तक बाधित रहती है पेयजल आपूर्ति
Ashish Tagore Latehar : सरकार की महत्वकांक्षी शहरी जलापूर्ति योजना की गुणवत्ता की पोल धीरे-धीरे खुल रही है. आये दिन किसी न किसी मुहल्ले में पाइप लाइन फटने की खबरें सामने आ रही है. पाइप लाइन फटने के कारण कई-कई दिनों तक पेयजल आपूर्ति सेवा बाधित रही है. हाल ही में बानपुर में पाइप लाइन फटने के कारण शहर के जोन - थ्री के ग्राम करकट, बानपुर, अमवाटीकर, अंबाकोठी, मेन रोड और चटनाही में कई दिनों तक पेयजल आपूर्ति सेवा बाधित थी. अब शहर के वार्ड नंबर सात के बहेराटांड़ मुहल्ले में कुल्ली भुईयां एवं मुकेश प्रसाद के घर के पास पाइप लाइन लीक हो गया है. हजारों लीटर पानी यूं ही बर्बाद हो रहा है. खेतों में जल जमाव की स्थिति हो गयी है. पाइप लाइन लीक रहने के कारण लोगों के घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि तकरीबन एक माह से यहां पाइप लाइन लीक है. सूचना देने के बावजदू भी कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है. हालांकि शुभम संदेश से बातचीत के दौरान नगर प्रशासक राजीव रंजन ने कहा कि एक दो दिन में लीक पाइप लाइन को दुरूस्त कर दिया जायेगा. बता दें कि शहर में 32 करोड़ की लागत से शहरी जलापूर्ति योजना का क्रियान्वयन किया गया है. इसके तहत तीन जलमीनार बनाये गये हैं और नगर पंचायत के सभी वार्डों में पाइप लाइन बिछाया गया है. नगर विकास विभाग की कार्यकारी एजेंसी जूडको ने यह निर्माण कार्य कराया है. यह योजना प्रारंभ से ही विवादों में रही है. योजना में अनियमिता का आरोप न सिर्फ स्थानीय लोग वरन नगर पंचायत के वार्ड पार्षदों ने भी लगाया था. बाद में रांची की टीम ने योजना की जांच की थी. जांच में अधिकारियों ने व्यापक अनियमितता पायी थी. पाइप लाइन कहीं एक फीट तो कहीं सड़क के ऊपर ही पाया गया था. जबकि पाइप लाइन को कम से कम तीन फीट गहराई में बिछाना था. इस कारण आये दिन शहर के किसी न किसी मुहल्ला में पाइप लाइन फटने की शिकायत मिलती है. गत दिसंबर माह में रेलवे स्टेशन रोड में पाइप लाइन फटने से संजय प्रसाद के घर में पानी घुस गया था और उन्हें काफी नुकसान हुआ था. इसे भी पढ़ें : JPSC">https://lagatar.in/path-cleared-for-jpsc-second-batch-dsp-shivendra-to-become-ips-hc-directs-to-strengthen-service/">JPSC

सेकेंड बैच के DSP शिवेंद्र के IPS बनाने का रास्ता हुआ साफ, HC ने सेवा संपुष्ट करने का दिया निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही