Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : तैलिक साहु समाज के प्रमंडलीय अध्यक्ष को पितृशोक

Latehar : तैलिक साहु समाज के युवा प्रमंडलीय अध्यक्ष विशाल चंद्र साहु के पिता का निधन हो गया. शुक्रवार अहले सुबह रिचुघुटा स्थित पैतृक आवास में चंद्रभूषण प्रसाद (86 वर्ष) ने अंतिम सांस ली. विशाल चंद्र साहु ने बताया कि उनके पिता बिल्कुल स्वस्थ्य थे. रात में खाना खा कर सोये थे. हर दिन वे सुबह चार बजे उठ जाते थे. लेकिन जब देर तक वे नहीं उठे तो खिड़की से कमरे में देखा. तो पाया कि वे बिस्तर पर लेटे हैं. लेकिन जब कमरे का दरवाजा तोड़ा तो देखा कि वो नहीं रहे. (पढ़ें, विंग">https://lagatar.in/wing-commander-deepika-mishra-became-the-first-woman-officer-to-receive-the-vayu-sena-gallantry-medal/">विंग

कमांडर दीपिका मिश्रा वायु सेना वीरता पदक पाने वाली पहली महिला अफसर बनीं)

चंद्रभूषण प्रसाद के निधन पर कई लोगों ने शोक प्रकट किया

बता दें कि चंद्रभूषण प्रसाद की समाज में एक अलग प्रतिष्ठा थी. वह सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे. उनके निधन पर स्थानीय लोगों ने शोक प्रकट किया है. शोक प्रकट करने वालों में तैलिक साहु समाज के जिला अध्यक्ष गोविंद प्रसाद, तैलिक साहु महागठबंधन के जिला अध्यक्ष रामप्यारे प्रसाद, राजू रंजन प्रसाद, उदित प्रसाद, आदित्य प्रसाद, अधिवक्ता सुनील कुमार, बीमा अभिकर्ता बद्री प्रसाद, रंगकर्मी आशीष टैगोर, ओबीसी मोरचा के जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद, उपेद्र प्रसाद, रामदेव प्रसाद, पंचम प्रसाद, सत्येंद्र पासवान, संजय सिंह, रंजीत कुमार व सतीष कुमार आदि शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-dead-body-of-youth-found-on-railway-track-fear-of-murder/">पलामू

: रेलवे पटरी पर युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही