Search

 
 
 

लातेहार : पोषण पर आधारित पीएलए की बैठक, स्वास्थ्य समस्या व सेवाओं पर किया गया विचार

 
Latehar : पोषण पर आधारित पीएलए की बैठक आयोजित की गयी. सदर प्रखंड के सबानो ग्राम में सहिया साथी सुनीता कुजूर की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई. कोरोना से उबरने के बाद की स्थिति से निपटने के लिए पोषण युक्त तत्वों को जोड़ने के विषयों पर चर्चा की गयी. बैठक में गांव की काफी संख्या में गर्भवती एवं धातृ महिला तथा किशोरियों ने भाग लिया. कोरोना महामारी के दौरान हुई समस्याओं को साझा किया गया. इसके अलावा बच्चों के टीकाकरण, प्रसव, पूर्व देखभाल तथा अन्य स्वास्थ्य समस्या व सेवाओं पर विचार विमर्श किया गया. बैठक में एकजुट संस्था के अजीत कुमार सिंह, स्वास्थ्य विभाग के डीपीसी आशीष डीन, एसटीटी बंधु उरांव, सहिया बबिता देवी और धनकुमारी देवी समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-congress-mla-cash-case-cid-to-investigate-matter-order-kolkata-high-court/">झारखंड

कांग्रेस विधायक कैश कांड: मामले की जांच करेगी CID, कलकत्ता हाईकोर्ट का आदेश [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही