Search

 
 
 

लातेहार : बीएस कॉलेज में विश्व जल दिवस पर किया गया पौधारोपण

 
Latehar :  शहर के बनवारी साहु महाविद्यालय में विश्व जल दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना ने पौधारोपण किया. पौधारोपण कार्यक्रम में महाविद्यालय की सचिव अंजू गुप्ता, प्राचार्य प्रदीप कुमार तिवारी और कार्यक्रम पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद मुख्य रूप से मौजूद रहे. मौके पर सचिव अंजू गुप्ता ने कहा कि आज पूरा विश्व जल संकट से जूझ रहा है. आने वाले समय में जल संकट के लिए युद्ध संभव है. हमें जल संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए. नवल किशोर प्रसाद ने भी जल व पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया.

जल है तो जीवन और सृष्टि है

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पीके तिवारी ने कहा कि जल के बिना जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती है. जल है तो जीवन और सृष्टि है. लेकिन आज पूरे विश्व में जल संकट चिंता का विषय बना हुआ है. ग्लोबल वार्मिंग के कारण आज पूरा विश्व ऐसी कई प्रकार की संकटों से जूझ रहा है, जिसमें जल संकट भी शामिल है. हमें जरुरत के हिसाब से ही पानी खर्च करना चाहिए. आज धरती का जलस्तर लगातार गिरता जा रहा है. इसे बचाने के उपायों पर हमें काम करना होगा. मौके पर जल संचय व संरक्षण के लिए शपथ ली गयी. मौके पर महाविद्यालय के व्याख्याता एवं कर्मचारियों के अलावा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक सुरेश उरांव, सोनम, मनिका, आरती, कविता व शीतल आदि मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही