Latehar : जिला कबड्डी महिला टीम के खिलाड़ियों को जिला खेल पदाधिकारी शिवेंदु कुमार और कबड्डी एसोसिएशन ने सम्मानित किया. इन खिलाड़ियों को रांची में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया गया. राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर महिला टीम की खिलाड़ी पूनम कुमारी का चयन राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए झारखंड कबड्डी महिला टीम में हुआ है. (पढ़ें, चतरा">https://lagatar.in/chatra-girl-student-murdered-after-rape-police-disclosed-the-matter/">चतरा
: दुष्कर्म के बाद छात्रा की हत्या, पुलिस ने मामले का किया खुलासा)
को मिली वंदे भारत ट्रेन की सौगात, 27 जून को पीएम दिखायेंगे हरी झंडी : जयंत सिन्हा [wpse_comments_template]
: दुष्कर्म के बाद छात्रा की हत्या, पुलिस ने मामले का किया खुलासा)
लातेहार में जल्द कबड्डी के लिए खुलेगा एक बोर्डिंग सेंटर
जिला खेल पदाधिकारी ने पूनम के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता जाहिर की और हर संभव मदद करने का भरोसा दिया. उन्होंने कहा कि लगातार प्रयास करते रहना चाहिए. आगे कहा कि लातेहार में भी कबड्डी खेल के विकास की असीम संभावना हैं. कबड्डी भी खेल के करियर में एक बेहतर विकल्प के रूप में उभर रहा है. लातेहार में भी कबड्डी का एक बोर्डिंग सेंटर खोलने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि लातेहार जिला से भी कबड्डी प्रतियोगिता से अच्छे प्लेयर निकल सके. पूनम कुमारी के इस प्रदर्शन पर लातेहार जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद उरांव, सचिव अशफाक उर्फ मुन्ना, उप सचिव अनूप कुमार, उपाध्यक्ष हरिशंकर यादव, आफताब आलम, प्रमोद कुमार, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह सहित अन्य लोगों ने शुभकामनाएं दी है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-gets-gift-of-vande-bharat-train-pm-will-show-green-flag-on-june-27-jayant-sinha/">हजारीबागको मिली वंदे भारत ट्रेन की सौगात, 27 जून को पीएम दिखायेंगे हरी झंडी : जयंत सिन्हा [wpse_comments_template]
Leave a Comment