Search

 
 
 

SGFI प्रतियोगिता में लातेहार के खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक

 
Latehar: गणपत इंदौर स्टेडियम, खेलगांव, रांची में खेलो झारखंड के तहत आयोजित झारखंड राज्यस्तरीय स्कूली कुश्ती (SGFI) प्रतियोगिता में लातेहार के पांच खिलाड़ियों ने पदक जीते. इसमें दो स्वर्ण, एक रजत व तीन कास्य पदक शामिल है. सभी विजेता खिलाड़ी जवाहर नवोदय विद्यालय, लातेहार के छात्र हैं. लातेहार कुश्ती संघ के सचिव अमनदीप सिंह ने बताया कि जिले के कुल 10 पहलवानों ने इस कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लिया था. उन्होंने बताया कि अंडर-14 के 35 केजी वजन भार में आदर्श कुजूर ने रजत, 38 केजी वजन भार में बसंत सिंह ने स्वर्ण, 41 केजी वजन भार में उज्जवल ने स्वर्ण, 52 केजी वजन भार में मोहित सिंह ने कास्य पदक जीता है. जबकि अंडर-16 के 68 केजी वजन भार में शौर्य प्रकाश ने कास्य व 51 केजी वजन भार में आनंद उरांव ने कास्य पदक प्राप्त किया है. टीम के साथ कोच के रूप राष्ट्रीय खिलाड़ी योशीदा टीका और मैनेजर के रूप में ने भाग लिया था. जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार, सचिव अमनदीप मुन्ना एवं अध्यक्ष मनोज जायसवाल के अलावा अमन प्रेम, चंदन, अनिल पासवान व अजीत मेहता ने विजयी खिलाडि़यों को बधाई दी है. इसे भी पढ़ें - रतन">https://lagatar.in/politics-industry-sports-and-bollywood-world-mourn-the-demise-of-ratan-tata-paid-tribute/">रतन

टाटा के निधन पर राजनीति, उद्योग, खेल और बॉलीवुड जगत में शोक की लहर…दी श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही