Search

 
 
 

लातेहार : पीएम मोदी ने दी सौगात, सरयू मार्ग पर फ्लाईओवर का किया ऑनलाइन शिलान्यास

 
पीएम मोदी ने दो अंडरपास का ऑनलाइन उदघाटन भी किया Ashish Tagore Latehar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लातेहार को कई सौगात दी. उन्होंने बहुप्रतिशिक्षत लातेहार-सरयू पथ पर प्लाई ओवर ब्रिज (आरओबी) का ऑनलाइन शिलान्यास किया. इसके अलावा लातेहार-डेमू रेलवे स्टेशन के बीच रेल फाटक संख्या 32सी/2ई के समीप एवं चेतर-रिचूघुटा रेलवे स्टेशन के बीच रेल फाटक संख्या 29सी/2ई के समीप बने अंडरपास (एलएचएस) का भी ऑनलाइन उदघाटन किया. इस मौके पर लातेहार-सरयू पथ पर रेल फाटक के समीप एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए इस शिलान्यास व उदघाटन कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय रेल तेजी से आधुनिकता की ओर बढ़ रहा है. रेल यात्रियों को विश्व स्तरीय सुविधायें रेलवे स्टेशनों में मिले इसके लिए सरकार प्रयास कर रही है. प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर शिलापट्ट का अनावरण किया गया. इससे पहले यहां लातेहार पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. इन बच्चों को प्रशस्ती पत्र व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-pm-inaugurates-3-underpasses-between-gomo-and-telo-railway-stations/">धनबाद

: पीएम ने गोमो व तेलो रेलवे स्टेशन के बीच 3 अंडरपास  का किया उद्घाटन

भारतीय रेल तेजी से बढ़ रहा आधुनिकता की ओर : पीएम मोदी

समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मो. महताब आलम, निवर्तमान नपं अध्यक्ष सीतामणी तिर्की, उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा, मुकेश कुमार पांडेय समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने कहा कि विकसित भारत का विकसित रेल 2047 के तहत केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार रेलवे के निरंतर विकास कर रही है. मौके पर धनबाद के सीपीएम (जीएस) रामसूरत सिंह, एडीईएन लातेहार सुनील सागित्रा, सीटीआई (टोरी) आशुतोष कुमार, पूर्व पार्षद मनोज गुप्ता, समाजसेवी ललित कुमार पांडेय, ईसीआरकेयू के कार्यकारी अध्यक्ष रणधीर प्रसाद, मो. सनाउल्लाह, अभय राज सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. डेमू व चेतर रेलवे स्टेशन के अंडरपास के उदघाटन के मौके पर मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, रेलवे के प्रतिनिधि विष्णु देव प्रसाद गुप्ता, दिशा सदस्य रामदेव सिंह, अश्विनी सिंह, मुखिया प्रमिला देवी, सरस्वती विद्या मंदिर के प्राचार्य अरूण कुमार चौधरी, सुरेश ठाकुर, गोपाल सिंह, नोडल पदाधिकारी संजीव कुमार, प्रशांत कुमार, विनय कुमार सिंह, चंदन कुमार सिंह, नरेश महतो व मोती सिंह आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-चतरा">https://lagatar.in/local-should-be-made-candidate-for-chatra-lok-sabha-seat-lal-suraj/">चतरा

लोकसभा सीट पर स्थानीय को बनाया जाय प्रत्याशी : लाल सूरज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही