Search

 
 
 

Latehar : महिला से मारपीट का आरोप, CM के निर्देश के बाद थानेदार समेत दो सस्पेंड, मामला अफीम से जुड़ा...

Latehar : सीएम हेमंत सोरेन ने एक्स पर लिखा है कि लातेहार एसपी मामले की जांच करें और कार्रवाई कर सूचना दें. यह स्थिति स्वीकार्य नहीं है. जिसके बाद लातेहार एसपी कुमार गौरव ने मामले की जांच करायी. जांच में मामला अफीम के कारोबार से जुड़ा बताया गया है.
 
सस्पेंड

Latehar : लातेहार में महिला के साथ तीन पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट करने, छेड़छाड़ करने और जाति के नाम पर गाली देने के मामले एसपी ने कार्रवाई की है. मामले में बारियातू थाना प्रभारी व एक पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है. सीएम हेमंत सोरेन के जांच के बाद एसपी ने मामले में कार्रवाई की. 

 

सीएम हेमंत सोरेन ने एक्स पर लिखा है कि लातेहार एसपी मामले की जांच करें और कार्रवाई कर सूचना दें. यह स्थिति स्वीकार्य नहीं है. जिसके बाद लातेहार एसपी कुमार गौरव ने मामले की जांच करायी. जांच में मामला अफीम के कारोबार से जुड़ा बताया गया है. 

 

 

 

बताया जाता है कि महिला का पति अफीम का कारोबार करता है. पुलिस जब उसे पकड़ने गई, तो महिला ने पति को भगाने में मदद की. जानकारी के मुताबिक, घटना पांच अक्टूबर की है. हेरंज निवासी महिला दोपहर में बकरी चराने गई थी.

 

इसी दौरान बरियातू थाना के तीन पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की. उसे थाना ले गये. रास्ते में  पीटा. छेड़छाड़ की. थाने में भी टांगकर पीटा. जाति के नाम पर गालियां दी. फिर छह अक्टूबर को छोड़ा.

 

इस मामले को लेकर झारखंड जनाधिकारी महासभा ने पीड़ित महिला के बयान का वीडियो आठ अक्टूबर को एक्स पर जारी किया. जिसके बाद नौ अक्टूबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लातेहार एसपी को कार्रवाई का निर्देश दिया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही