Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : 4 JJMP समर्थकों को पुलिस ने दबोचा, भेजा गया जेल

Latehar :  रविवार को सदर थाना क्षेत्र के पेशरार गांव के केदली टोली में झारखंड पुलिस और जेजेएमपी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने चार जेजेएमपी समर्थकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस आशय की जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि चारों को मुठभेड़ स्थल से भागते हुए पकड़ा गया था. बाद में अनुसंधान में पता चला कि वे जेजेएमपी समर्थक हैं. थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार जेजेएमपी समर्थकों में गुमानी लोहरा व संजय गुप्ता (दोनों बतातखुर्द), आमुन उरांव (सकवार) एवं सुनील उरांव (अंबापावा) का नाम शामिल है. इसे भी पढ़ें–जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steels-organization-saif-did-mock-drill-in-mnps/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील के संगठन सैफ ने एमएनपीएस में किया मॉक ड्रिल

जंगल से 400 राउंड जिंदा गोली और एक राइफल बरामद

थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि इस मुठभेड़ में पुलिस ने कुल 21 जेजेएमपी के उग्रवादी व समर्थकों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. इनमें पप्पु लोहरा (कोने, लातेहार),लवलेश गंझू (कुरियाम, बालुमाथ),बिरबल उरांव (मनधनिया, मनिका), गणेश लोहरा ( मतली पांकी), शिव सिंह (गोदना), शिवराज सिंह( भैंसामारा,लातेहार), रघुनाथ सिंह (लेधपा, लातेहार), रवि राम (पल्हैया मनिका), शिवनाथ लोहरा (बंदुआ, मनिका),मिथुन लोहरा (बारीडीह), रामदेव लोहरा व कमलेश नायक (दोनो बिनगड़ा, लातेहार), सुरेश गंझू उर्फ प्रभात जी (डोकर, बालुमाथ), सकेंद्र उरावं उर्फ अभिमन्यु जी (तेतरखाड़), मनोज राम (जुंगूर, मनिका), खुर्शीद अंसारी (पोचरा, लातेहार), बबलू राम उर्फ कुणाल जी (पुरनी पल्हैया मनिका), गुमानी लोहरा व संजय गुप्ता (दोनो बतात खुर्द, लातेहार), आमून उरांव (सकवार, लातेहार) व सुनील उरांव (अंबापावा, लोहरदगा) का नाम शामिल है. बता दें कि रविवार को केदली टोली में झारखंड पुलिस और जेजेएमपी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. दोनों तरफ से गोलीबारी में पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे थे. मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने जंगल से 400 राउंड जिंदा गोली और एक राइफल बरामद किया था. इसे भी पढ़ें–धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-plastic-rice-distributed-from-pds-shop-vomiting-diarrhoea-stomach-ache-after-eating/">धनबाद

: पीडीएस दुकान से बांटा प्लास्टिक का चावल, खाने से उल्टी-दस्त, पेट दर्द की शिकायत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही