Latehar: बालूमाथ पुलिस ने अवैध कोयला तस्करी के फरार अभियुक्त मासियातु निवासी मो. जाहिद उर्फ टेमा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बालूमाथ थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने कहा कि पिछले 13 मार्च को अवैध कोयला की तस्करी में उक्त व्यक्ति अभियुक्त है. कहा कि गिरफ्तार अभियुक्त छह माह से फरार चल रहा था. एसआई कुबेर साव के नेतृत्व में टीम गठित कर उक्त अभियुक्त को चतरा जिला के प्रतापपुर थाना अंतर्गत ग्राम चंदरी कला से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजने की कारवाई की जा रही है. इसे भी पढ़ें- मनीष">https://lagatar.in/manish-sisodia-should-get-bharat-ratna-kejriwal/">मनीष
सिसोदिया को मिलना चाहिए भारत रत्न : केजरीवाल [wpse_comments_template]
सिसोदिया को मिलना चाहिए भारत रत्न : केजरीवाल [wpse_comments_template]
Leave a Comment