Search

 
 
 

लातेहार : पुलिस ने आठ वारंटियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

 
कई वर्षो से दे रहे थे पुलिस को चकमा लोकसभा चुनाव को लेकर चलाया जा रहा है अभियान: ललित मीणा Barwadih, Latehar: एसपी अंजनी अंजन के निर्देश पर पर बरवाडीह पुलिस फरार वारंटियों की धर पकड़ के लिए लगातार छापामारी अभियान चला रही है. लोकसभा चुनाव को देखते हुए अभियान चलाया जा रहा है. सहायक पुलिस अधीक्षक सह बरवाडीह थाना प्रभारी ललित मीणा के नेतृत्व में गुरुवार की रात थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापामारी कर आठ विभिन्न कांडों के वारंटियों को पकड़ा गया. शुक्रवार को बरवाडीह थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में ललित मीणा ने बताया कि लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को ले कर वारंटियों की धर पकड़ के लिए छापामारी अभियान चलाया जा रहा था. छापामारी में कई वर्षो से फरार चल रहे आठ वारंटी को गिरफ्तार कर लातेहार जेल भेज दिया गया है. गिरफ्तार वारंटियों में बुधनारायण सिंह (48) पिछले 18 सालों से फरार चल रहा था. वह वर्तमान में ग्राम पोखरी खुर्द, टोला छेचानी, बरवाडीह में रह रहा था. अमानुल्लाह पिछले 2010 से फरार चल रहा था. नंदू सिंह (48) व महेंद्र तूरी 1998 से फरार था. लेथा सिंह उर्फ तिवारी सिंह 1999 से फरार था. इसके अलावा 2018 से फरार अजमांतीय वारंटी कुंभकरण राम (42) व 2022 से फरार चल रहे अजमांतीय वारंटी सुबेदार परहिया (54) को गिरफ्तार किया गया है. छापामारी अभियान में सहायक पुलिस अधीक्षक सह थाना प्रभारी ललित मीणा, एसआई राधेश्याम कुमार, एसआई राजन अधिकारी, एसआई सुनील कुमार मंडल, एसआई यकिन अंसारी एएसआई सुनील कुमार के साथ सैट- 45 एवं थाना रिजर्व सशस्त्र बल शामिल थे. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-lok-sabha-2-5-lakh-voters-increased-in-2024-compared-to-2019/">रांची

लोकसभा : 2019 की तुलना में 2024 में 2.5 लाख मतदाता बढ़े
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही