Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: डीवीसी के रैयतो से रंगदारी मांगने वाले पांच अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Latehar: लातेहार में डीवीसी की तुबेद कोल मांइस के संवेदक व रैयतों से रंगदारी मांगने वाले पांच अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी ने सदर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को सूचना मिली थी कि तुबेद कोल माइंस के संवेदक इस परियोजना में अपनी जमीन देने वाले रैयतों को मुआवजे के तौर पर मिली राशि से रंगदारी मांगने के लिए आठ से दस लोग लातेहार-बालूमाथ मार्ग पर मोंगर मोड़ के पास एक यात्री शेड में जमा हैं. जिसके बाद थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी के नेतृत्व में एक छापामारी दल कर गठन किया गया. दल के सदस्यों ने छापामारी कर मो मजहर , नरेश प्रसाद, रूपेश कुमार नायक व राजा प्रसाद व प्रशांत उरांव को गिरफ्तार किया. इन लोगों के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, दो जिंदा गोली, चार मोबाइल व तीन मोटरसाइकिल बरामद किया है. इस संबंध में लातेहार थाना में कांड संख्या 104/2023 भादवि की धारा 385/386/387/34 व 25 (1-ए)/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. छापामारी दल में शामिल अधिकारी छापामारी में थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी के अलावा पुअनि गौरव सिंह, मो शाहरूख व देवानंद कुमार के अलावा आइआरबी तथा पुलिस लाइन के सशस्त्र पुलिस के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-successful-children-honored-in-karate-grading-and-belt-test/">धनबाद

: कराटे ग्रेडिंग व बेल्ट टेस्ट में सफल बच्चे हुए सम्मानित
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही