Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: पुलिस ने JJMP उग्रवादी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Advertisement
Advertisement
Latehar: लातेहार पुलिस ने लेवी की राशि लेने के मामले में फरार चल रहे JJMP उग्रवादी बबलू राम उर्फ़ बाबूलाल राम को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. सदर थाना के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि 11 नवम्बर 2020 को JJMP के एरिया कमांडर मुकेश रवि उर्फ़ कुल्लू उर्फ़ आजाद के कहने पर बबलू राम व होरिल राम लेवी की राशि लेने लातेहार आये थे. जिसमें एक उग्रवादी होरिल राम लेवी की राशि व रंगदारी में प्रयुक्त मोबाइल के साथ पकड़ा गया था और जेल भेज दिया गया था. जबकि बबलू राम पुलिस की गिरफ्त से बाहर था. इसे भी पढ़ें-   पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-will-hold-a-review-meeting-at-4-30-pm-today-regarding-the-situation-of-corona-in-the-country/">पीएम

मोदी देश में कोरोना की स्थिति को लेकर आज शाम साढ़े चार बजे समीक्षा बैठक करेंगे        

आरोपी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की

उन्होंने बताया कि इस मामले में कमांडेंट 214 बटालियन लातेहार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था. इसमें बबलू फरार चल रहा था. जिसे पुलिस ने आज गुप्त सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. आरोपी ने इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. छापेमारी टीम में पुअनि शुभम कुमार, थाना प्रभारी मनिका, पुअनि धर्मेन्द्र सिंह और सशस्त्र बल शामिल थे. इसे भी पढ़ें- पंजाब">https://lagatar.in/punjab-elections-pm-modi-announced-that-26th-december-will-be-celebrated-as-veer-bal-diwas-in-memory-of-four-sahibzadas-of-guru-gobind-singh-ji/">पंजाब

 चुनाव  : पीएम मोदी की घोषणा, गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादों की याद में 26 दिसंबर वीर बाल दिवस के रूप में मनेगा            
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही