Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: पुलिस ने हथियार के साथ अपराधी को किया गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
ASHISH TAGORE Latehar: लातेहार पुलिस ने हथियार के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. जिसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में दी. एसपी ने बताया कि 27 जुलाई की शाम 7:00 बजे सूचना मिली थी कि बरवाडीह थाना क्षेत्र के खुरा ग्राम के पास कुछ अपराधी किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने के लिए जमा हुए हैं. जिसके बाद पुलिस ने जांच टीम का गठन किया. पुलिस ने खूरा ग्राम के मध्य विद्यालय के पास छापेमारी की. जिसके बाद अपराधी पुलिस को देखकर भागने लगे. जिसके बाद जवानों ने खदेड़ कर एक अपराधी को पकड़ लिया. जबकि शेष पांच अपराधी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे. पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने एक लोडेड 7. 6 5 का देशी पिस्तौल व चार जिंदा गोली बरामद किया है. पूछे जाने पर उसने अपना नाम उपेंद्र कुमार बताया. वह बरवाडीह के खुरा ग्राम का रहने वाला है. शेष अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-transport-department-collected-revenue-of-rs-57-crore-in-the-first-quarter-registration-of-15192-vehicles/">जमशेदपुर

: परिवहन विभाग ने प्रथम तिमाही में किया 57 करोड़ रुपए राजस्व संग्रह, 15192 वाहनों का हुआ निबंधन
[wpse_comments_template]                           

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही