Search

 
 
 

कोयला चोरी पर लातेहार सदर पुलिस की बड़ी कार्रवाईः तीन बाईक के साथ तीन गिरफ्तार

कोयला चोरी के खिलाफ लातेहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई की है. सदर थाना की पुलिस ने कोयला चोरी करते तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में जयमंगल उरांव, अनुज लोहरा और जितेंद्र उरांव है. तीनों तुवैद के रहने वाले हैं.
 


Ranchi/Latehar: कोयला चोरी के खिलाफ लातेहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई हुई है. लातेहार की सदर थाना की पुलिस ने कोयला चोरी करते तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों के नाम जयमंगल उरांव, अनुज लोहरा व जितेंद्र उरांव है. तीनों तुवैद के रहने वाले हैं. 

पुलिस के मुताबिक तीनों के पास से पुलिस तीन बाईक जब्त किया है. जब्त बाईक का नंबर जेएच-12यू-3722, जेएच-19एफ-3511 और जेएच-19सी-1848 है. अखबारों में खबर छपी है कि सभी सुकरी नदी के पास से अवैध कोयला का उत्खनन करके मोटरसाईकिल से आसपास के ईंट-भट्ठों में पहुंचाते हैं.


लातेहार जिला के सदर पुलिस की इस कार्रवाई की चहुंओर सराहना हो रही है. पुलिस की टीम भी गदगद है. क्योंकि छोटे स्तर पर ही सही लेकिन कार्रवाई तो की. कोयला चोरी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई का आंकड़ा (प्राथमिकी) भी दिखाने में काम आयेगा. प्रजेंटेशन बनाने में.


हालांकि एक सूत्र ने आज ही बताया कि टोरी में जो गत दो मार्च तक बड़े पैमाने पर अवैध कोयला की डंपिंग और ट्रांसपोर्टिंग हो रही थी, वह होली के कारण बंद हो गया था. अब फिर से चालू होने वाली है. अब देखना यह है कि अभिषेक, संदीप, नारायण व रंजीत की लाईजनिंग का असर होता है या नहीं? या कोई और दूसरा नाम (असली या फर्जी) सामने आ जायेगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही