Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: पुलिस ने तीन सड़क लुटेरों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Latehar: लातेहार जिला के बालूमाथ में पुलिस ने सड़क लूट गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. SDPO अजीत कुमार ने थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि पिछले माह बालूमाथ- हेरहंज मुख्य मार्ग के बनियों ग्राम के पास रंजन कुमार रवि से अज्ञात अपराधियों ने पिस्टल के दम पर मोटरसाइकिल और मोबाइल लूट लिया था. इस संबंध में बालूमाथ थाना में मामला दर्ज कराया गया था. मामला दर्ज होने के बाद एसपी अंजनी अंजन के निर्देश पर एसडीपीओ अजीत कुमार के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया. टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर इस लूट कांड में शामिल तीन लूटेरों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार लूटेरों में अमर कुमार, सनोज कुमार और मासूम शामिल हैं.

अन्य लूटेरों की तलाश जारी

एसडीपीओ ने बताया कि इस कांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी टीम के द्वारा छापेमारी की जा रही है. गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर लूटी गई मोटरसाइकिल व मोबाइल बरामद कर ली गयी है. इसके अलावा लूट कांड में इस्तेमाल किया गया मोटरसाइकिल ( जेएच-01EL- 3334) जब्त किया गया है. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार सनोज कुमार पहले भी मोटरसाइकिल चोरी मामले में नामजद अभियुक्त रहा है. एसआईटी टीम में एसडीपीओ के अलावा पुनि शशि रंजन कुमार, थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद, पुअनि कुबेर साव व नीतीश कुमार के अलावा जिला पुलिस के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-people-of-tribal-village-kesargarh-yearning-for-drops/">धनबाद

: बूंद बूंद के लिए तरस रहे आदिवासी गांव केसरगढ़ के लोग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही