Search

लातेहार : पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Latehar : महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने बुधवार को बाइक से फ्लैग मार्च किया. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी के नेतृत्व में पुलिस बल के जवानों ने भारूका पेट्रोल पंप से लेकर शहर के मुख्य व अन्य कई पथों में फ्लैग मार्च किया. इसके अलावा शहर से सटे अन्य कई ग्रामीण व संवेदनशील इलाकों में भी पुलिस ने बाइक से फ्लैग मार्च किया. थाना प्रभारी श्री चौधरी ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व को लेकर एसपी अंजनी अंजन के निर्देश पर यह मार्च निकाला. उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहार के दौरान असामाजिक तत्वों पर पूरी निगरानी रखी जायेगी. सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की अफवाह या भ्रामक तथा सांप्रदायिक उन्माद फैलाने वाली सामग्रियां पोस्ट की जाती है, तो संबंधित लोगों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से महाशिवरात्रि का पर्व मनाने की अपील की है. इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/breaking-fighting-stone-pelting-arson-and-vandalism-in-panki-of-palamu-section-144-applied-internet-service-closed/">Breaking

: पलामू के पांकी में दो पक्षों में तनाव, आगजनी और तोड़फोड़, धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp