Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस ने किया मॉक ड्रिल

Advertisement
Advertisement
Latehar:  दुर्गा पूजा व दीपावली को देखते हुए जिला पुलिस ने शहर मे मॉक ड्रिल किया. प्रभारी थाना प्रभारी दिवाकर रजक के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने मॉक ड्रिल किया. शहर के अंबाकोठी में मॉक ड्रिल कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया. इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए हवाई फायर और पानी की बौछार की बाबत जवानों को बताया गया. इसके अलावा पुलिस के जवानों ने सदर थाना से निकल कर शहर के मुख्य पथ होते हुए धर्मपुर मोड़ तक पहुंचे फिर बाइपास चौक होते हुए थाना परिसर तक फ्लैग मार्च किया. इस दौरान व्यापक माइकिंग की गयी. मौक पर पुलिस प्रशिक्षक मुज्जफर आलम समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-देवघरः">https://lagatar.in/deoghar-former-mla-chunna-singhs-car-meets-with-accident-survives/">देवघरः

पूर्व विधायक चुन्ना सिंह की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे
दूसरी खबर

स्कूली शिक्षा के महत्व को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/railly-me-log-_440-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> Latehar:  हेरहंज प्रखंड के सक्षम ग्राम पंचायत तासू में पीरामल फाउंडेशन की एबीसी (एस्पिरेशनल भारत कॉलबोरटिव) के द्वारा शिक्षा के महत्व को बताने के लिए एक जागरूकता रैली निकाली गई. रैली में राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय के छात्र व छात्राओं ने भाग लिया. इसका नेतृत्व फेलो गायत्री कुमारी ने किया. उन्होंने छात्र व छात्राओं को दैनिक जीवन में शिक्षा के महत्व को बताया. कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता की कुंजी है. शिक्षा के बिना मनुष्य अधूरा है. उन्होंने अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील की और कहा कि बच्चे कल का भविष्य हैं. उन्होंने अपनी लड़कियों को शिक्षित करने की बात कही. कहा कि अगर एक लड़की या महिला शिक्षित होती है तो न सिर्फ परिवार वरन समाज भी शिक्षित होता है. रैली में पंचायत की मुखिया सुकनी देवी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक जगन सिंह, सहायक शिक्षक नीरज कुमार, सहिया पुष्पा देवी समें विद्यालय के छात्र व छात्राओं ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें-डीसी-एसपी">https://lagatar.in/dc-sp-should-ensure-peaceful-completion-of-the-festival-by-strengthening-the-information-system-chief-minister/">डीसी-एसपी

सूचना तंत्र मजबूत कर शांतिपूर्ण संपन्न करायें त्योहार : मुख्यमंत्री
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही