Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस ने किया मॉक ड्रिल समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
उपद्रवियों से सख्ती से निपटेगी पुलिस : एसपी Balumath (Latehar): दुर्गापूजा को लेकर गुरुवार को उपायुक्त हिमांश मोहन और पुलिस अधीक्षक अंजनी की मौजूदगी में मॉक ड्रिल थाना चौक के पास किया गया. कृत्रिम रूप से बालूमाथ थाना चौक के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे लोगों से जाम हटाने का आग्रह पर भी जाम नहीं हटने की स्थिति में पुलिस के द्वारा वाटर कैनन से भीड़ पर पानी के बौछार, आंसू गैस तथा केमिकल वाले कलर से प्रहार किया गया. मॉक ड्रिल में ही सुरक्षा बलों द्वारा लाठी, डंडे से भीड़ में शामिल उपद्रवियों को पिटाई की और हवाई फायरिंग भी की गई. इससे पहले उपायुक्त व एसपी ने सुरक्षा बलों एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ बालूमाथ शहर का भ्रमण किया. बालूमाथ थाना परिसर से शुरू हुए मार्च पास्ट नेशनल हाईवे- 22 के न्यू बस स्टैंड होते हुए बालूमाथ दुर्गा मंडप पहुंची. यहां दुर्गा पूजा समिति के द्वारा पदाधिकारी का तिलक लगाकर एवं चुनरी ओढ़ा कर सम्मानित किया गया. मार्च पास्ट बालूमाथ स्थित छठ घाट पहुंची. इसे भी पढ़ें-सीएम">https://lagatar.in/cm-hemant-inaugurated-the-harmu-puja-pandal-said-mother-please-bless-jharkhand-with-happiness-prosperity-and-prosperity/">सीएम

हेमंत ने हरमू पूजा पंडाल का किया उद्घाटन, बोले- झारखंड को सुख समृद्धि और संपन्नता का आशीर्वाद दें मां 

विसर्जन को लेकर पूजा समितियों के साथ चर्चा

यहां डीसी व एसपी ने दुर्गा पूजा विसर्जन को लेकर पूजा समिति के साथ विस्तार से मंत्रणा की. वापस लौटते हुए थाना चौक, बाजार रोड, महावीर मंदिर चौक व बाजारटांड़ होते हुए मार्च पास्ट जमा मस्जिद के पास पहुंचा. यहां बालूमाथ अंजुमन के सदर ने उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया और कहा कि बालूमाथ सांप्रदायिक सौहार्द का मिसाल रहा है. बालूमाथ के इतिहास को हरगिज दागदार नहीं होने देंगे. उपयुक्त हिमांशु मोहन ने कहा कि जिला प्रशासन दुर्गा पूजा को शांतिपूर्वक संपन्न करने के लिए पूरी तरीके से प्रतिबद्ध है. पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने कहा कि शांतिपूर्ण माहौल को अगर किसी ने बिगाड़ने की कोशिश भी की तो लातेहार पुलिस किसी भी कीमत पर उपद्रवी को नहीं छोड़ेगी. मौके पर लातेहार अनुमंडल पदाधिकारी मो परवेज, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कंडुलना, अंचल अधिकारी आफताब आलम, प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उराव, पुलिस इंस्पेक्टर शशि रंजन कुमार, बालूमाथ थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार महतो समेंत झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला संयुक्त सचिव मो इमरान, प्रखंड अध्यक्ष ऐश्वर्या उरांव, युवा प्रखंड अध्यक्ष औरंगजेब खान, राजेश यादव, राजद नेता श्याम सुंदर यादव आदि मौजूद थे. दूसरी खबर

आपातकाल में सूचना देने के लिए बिजली विभाग ने जारी किया मोबाइल नंबर

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/je-ankit-kumar_442-nnn-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Latehar.  दुर्गा पूजा में बिजली से जुड़ी किसी भी समस्या अथवा आपातकालीन स्थिति में सूचना देने के लिए बिजली विभाग ने विद्युत शक्ति उपकेद्र का मोबाइल नंबर जारी किया है. कनीय विद्युत अंकित कुमार ने बताया कि लातेहार विद्युत शक्ति उपेंद्र में 7070477750, रेहड़ा में 8294762025, बरियातू खालसा में 7759989397, मनिका में 9631760820, मटलौंग में 9199082938, चंदवा में 7292891141, नगर में 8235553941, बालूमाथ में 7643813441, मुरपा में 7634023443, झाबर में 9060034440, जबरा व बरियातू में 9264286876, हेरहंज विद्युत शक्ति उपकेंद्र में में 9155982803 पर सूचना दिया जा सकता है. जबकि कनीय विद्युत अभियंता लातेहार,चंदवा व बालूमाथ को 9431707424, सहायक विद्युत अभियंता लातेहार को 9431707411 एवं विद्युत कार्यपालक अभियंता लातेहार को 9431707403 पर किसी भी प्रकार की सूचना दी जा सकती है. इसे भी पढ़ें-वर्ल्ड">https://lagatar.in/world-cup-india-won-after-51-balls-on-the-basis-of-kohlis-great-innings/">वर्ल्ड

कप : कोहली के विराट पारी के दम पर 51 बॉल पहले ही जीता भारत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही