Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : पुलिस ने तीसरे दिन भी चलाया वाहन जांच अभियान

Latehar: यातायात नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देश पर पुलिस ने तीसरे दिन भी महुआडांड़ प्रखंड मुख्यालय में वाहन जांच अभियान चलाया. आईआरबी कैंप के पास वाहन चेकिंग चलाया गया. यहां दो व चार पहिया वाहनों की जांच की गयी. पुलिस ने बगैर हेलमेट बाइक चला रहे युवाओं के बाइक जब्त किये. थाना प्रभारी आशुतोष यादव ने ऐसे वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी. उन्होंने हेलमेट पहनकर और सीट बेल्ट लगा कर यात्रा करने की अपील लोगों से की. कहा कि वाहन जांच अभियान लोगों की सुरक्षा के लिए चलायी जा रही है. उन्होने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की ब्रेथ इनलाइजर से जांच की जा रही है. उन्होंने एक बाइक में ट्रिपल सवारी नहीं करने व वाहनों के कागजात दुरूस्त रखने की हिदायत दी. थाना प्रभारी नाबालिग बच्चों से वाहन नहीं चलाने देने की अपील की. कहा कि नाबालिगों का वाहन चलाना यातायात प्रावधानों के खिलाफ है. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-praises-mp-sports-festival-toy-bank-and-book-bank/">पीएम

मोदी ने की सांसद खेल महोत्सव, टॉय बैंक और बुक बैंक की तारीफ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही