Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : पुलिस ने पतरातू गांव में किया फ्लैग मार्च, शांति बनाये रखने की अपील

Latehar:  जिला पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के पतरातू गांव में बुधवार को फ्लैग मार्च किया. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार मिश्र और पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी के नेतृत्व में जिला पुलिस के जवानों ने फ्लैग मार्च किया. एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि विधि व्यवस्था दुरूस्त करने के उदेश्य से यह फ्लैग मार्च किया गया. बता दें कि सरस्वती पूजा के दौरान प्रतिमा विसर्जन को लेकर दो समुदाय मे हिंसक झड़प हो गयी थी. इसमें एक युवक घायल हो गया था. उसके बाद से पतरातू गांव में तनाव की स्थिति बन गयी थी. स्थानीय विधायक वैद्यनाथ राम एवं अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी पतरातू ग्राम पहुंच कर मामला शांत कराया था. इसके बाद कई दिनों तक वहां एहतियात के तौर पर पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. इसे भी पढ़ें:डेढ़">https://lagatar.in/police-baton-on-poppy-crop-growing-in-one-and-a-half-acres/">डेढ़

 एकड़ में लहलहा रही अफीम की फसल पर चला पुल‍िस का डंडा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही