Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: अवैध कोयला लदे तीन ट्रकों को पुलिस ने किया जब्त, तीनों ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Balumath: मगध कोल परियोजना के कुंडी कोलियरी से अवैध कोयला लदे तीन ट्रकों को पुलिस ने जब्त कर लिया है. तीनों ट्रकों में 25-25 एमटी अवैध कोयला लोड था. साथ ही पुलिस ने तीनों ट्रकों के चालकों को भी गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में बालूमाथ थाना में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध कोयला ले जाया जा रहा है. इस सूचना पर अमरवाडीह पुलिस पिकेट प्रभारी प्रेम कुमार निषाद के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी. ­­इसे भी पढ़ें-हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-tragic-message-sent-to-cm-for-electricity-and-water/">हजारीबाग:

बिजली-पानी के लिए सीएम को भेजा त्राहिमाम संदेश
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/ccc-2-4.jpg"

alt="" width="600" height="350" />

टीम ने जांच अभियान चलाकर पकड़ा

गुप्त सूचना के आधार पर अमारवाडीह पिकेट के समीप वाहन जाँच अभियान चलाया गया. तीन ट्रकों में 25-25 एमटी अवैध कोयला लदा पाया गया. तीनों ट्रकों के चालकों क्रमशः अमरेश कुमार यादव (नदबेलवा, मनिका), माजिद खान (डूड़वा, लातेहार), सुरेंद्र यादव (द्वारिका, पांकी) को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस की टीम में अमारवाडीह पिकेट प्रभारी के अतिरिक्त ASI मुख्तार अंसारी और पिकेट के सशस्त्र बल शामिल थे. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बालूमाथ थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद भी मौजूद थे. ­­इसे भी पढ़ें-हजारीबाग:">https://lagatar.in/ghatshila-peoples-attitude-towards-booster-dose-is-indifferent/">हजारीबाग:

पुलिस पेट्रोलिंग की खुली पोल, पांच दुकानों में हाथ साफ कर गए चोर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही