Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : पुलिस ने अवैध कोयला लदे दो वाहनों को किया जब्त, एक चालक गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Latehar : बालूमाथ थानाक्षेत्र के अमरवाड़ीह पुलिस पिकेट प्रभारी प्रेम कुमार निषाद के नेतृत्व में सीसीएल की मगध संघमित्रा एरिया द्वारा संचालित बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के चमातु कोलियरी के नौ नंबर चेकनाका के पास जांच के दौरान अवैध कोयला से लदे दो वाहन जिसमें एक ट्रक एवं एक हाईवा को जब्त करते हुए एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार ट्रक चालक बिहार के गया जिला के आमस थाना क्षेत्र के लिंबूआ बहेरा ग्राम निवासी दिनेश चौधरी का पुत्र जयप्रकाश कुमार है. जब्त ट्रक में 24 और हाईवा वाहन में 18 टन कोयला लदा हुआ है, जिसकी कीमत करीब 4 लाख बताई जा रही है. इस संबंध में बालूमाथ थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सीसीएल की कुंडी कोलियरी की ओर से कुछ वाहन अवैध कोयला लेकर निकलने वाली है, जिसके आधार पर एक टीम गठित की गई और जांच अभियान चलाया गया. जिसमें दोनों वाहन पकड़े गए. वहीं एक हाईवा का चालक रात में अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा. इस छापेमारी अभियान के दौरान अमरवाडीह पुलिस पिकेट प्रभारी प्रेम कुमार निषाद के साथ सैट व सैप के अलावे सीसीएल के सुरक्षाकर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई. इसे भी पढ़ें–चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-former-minister-dr-shadangi-attended-deshua-karam-bonga-puja/">चाकुलिया

: देशुआ करम बोंगा पूजा में शामिल हुए पूर्व मंत्री डॉ षाड़ंगी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही