Search

 
 
 

लातेहार : छिपादोहर में पुलिस ने अवैध पोस्ते की खेती को किया नष्ट

 
Latehar:  बरवाडीह प्रखंड के छिपादोहर थाना क्षेत्र के लात पंचायत में शनिवार को थाना प्रभारी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में अवैध ढंग से की गयी पोस्ता की खेती को नष्ट कर दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि लगभग डेढ़ एकड़ भूमि में पोस्ता को खेती की जा रही थी. पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को सूचना मिली थी कि लात पंचायत के तनवाई जंगल में अवैध रूप से पोस्ते की खेती की जा रही है. इसके बाद एक छापामारी दल बना कर कार्रवाई की गयी. पोस्ता के पौधों ने पुलिस के जवानो ने नष्ट कर जला दिया. उन्होंने बताया कि पोस्ता की खेती स्थानीय निवासी रघुनंदन सिंह की जमीन में की जा रही थी. इस कार्रवाई में प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय, सीआई रमेश कुमार, सीआरपीएफ और आईआरबी के जवानों शामिल थे. थाना प्रभारी ने कहा कि जमीन के मालिक और पोस्ता की खेती में संलिप्त अन्य लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. बीडीओ राकेश सहाय ने गांव के लोगों को पोस्ता की खेती नहीं करने को लेकर कड़ी हिदायत दी. इसे भी पढ़ें-लाल">https://lagatar.in/the-decision-to-honor-lal-krishna-advani-with-bharat-ratna-is-welcome-cp-singh/">लाल

कृष्ण आडवाणी को “भारत रत्न” से सम्मानित किए जाने का निर्णय स्वागत योग्य : सीपी सिंह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही