Search

 
 
 

लातेहार : 20 एकड़ में लगी पोस्ते की फसल को पुलिस ने किया नष्ट, 3 गिरफ्तार

 
Latehar: नेतरहाट की वादियों में अब पोस्ते की फसल भी लहलहाने लगी है. शु्कवार को नेतरहाट के नैना गांव के माधव जंगल मे 20 एकड़ मे लगी पोस्ते की फसल को पुलिस ने नष्ट किया. पुलिस ने खेतों में ट्रैक्टर चला कर फसल को उखाड़ा गया. डीएसपी राजेश कुजूर के नेतृत्व में कार्रवाई की गई. शुक्रवार को नेतरहाट थाना प्रभारी बंधन भगत ने जिला पुलिस व आईआरबी के जवानो के साथ मिलकर अगसतुस उरांव, पिता स्व सुखूवा उरांव के 20 एकड़ जमीन पर लगे पोस्ते की खेती को नष्ट किया. पुलिस ने अगसतुस उरांव, प्रभात तिग्गा और राजकुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है. मौके से पुलिस ने 11 किलो अफीम का गाद भी बरामद किया है. डीएसपी राजेश कुजूर ने बताया कि ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर छापेमारी की गई. इसे भी पढ़ें: पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-babudhan-murmu-honored-with-manas-sanskar-award-2023/">पाकुड़

: मानस संस्कार पुरष्कार 2023 से सम्मानित किये गए बाबूधन मुर्मू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही