Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 2 लाख का इनामी नक्सली काजेश गंझू गिरफ्तार

Ashish Tagore Latehar: लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने दो लाख के इनामी नक्सली काजेश गंझू को गिरफ्तार किया है. जिसके पास से एक लोडेड देशी कट्टा व एक जिंदा गोली बरामद किया गया है. काजेश माओवादी एरिया कमांडर और रिजनल कमांडर रविंद्र गंझू के दस्ता का सक्रिय सदस्य है. वह जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के हेसला गांव का रहने वाला है. उस पर लातेहार, लोहरदगा व गुमला जिला के विभिन्न थानों में हत्या, आगजनी, पुलिस पर हमला करने व रंगदारी मांगने के 24 मामले दर्ज हैं. पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी दी. इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार मिश्र मुख्य रूप से मौजूद रहे. एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि वह चंदवा के हेसला गांव में छुपा है. जिसके बाद चंदवा थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता के नेतृत्व में छापेमारी कर माओवादी को हेसला गांव से गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में चंदवा थाना में कांड संख्या 108-2023 दर्ज किया गया है.

माओवादी पर दर्ज हैं कई आपराधिक मामले

एसपी ने बताया कि अब तक की जानकारी में काजेश गंझू पर लातेहार, गुमला व लोहरदगा जिला में कुल 24 मामले दर्ज हैं. लातेहार जिला में 12, लोहरदगा जिला में 11 व गुमला जिला में एक मामला दर्ज है. काजेश गंझू चंदवा थाना क्षेत्र के लुकईया मोड़ पर पुलिस पर किये गये हमले में शामिल था.

क्या कहा एसपी ने

मामले को लेकर एसपी अंजनी अंजन ने कहा कि लातेहार में नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए पुलिस लगातार विशेष अभियान चला रही है. लातेहार व लोहरदगा के सीमावर्ती क्षेत्र व बुढ़ा पहाड़ में इस विशेष अभियान में कई सफलतायें मिली है. इस अभियान में माओवादियों को काफी नुकसान हुआ है. कई माओवादी मुठभेड़ में मारे गये हैं. जबकि कईयों की गिरफ्तारी की गयी है. अभियान के दौरान माओवादियों के कई बंकर ध्वस्त किये गये हैं. उन्होंने बताया कि सरकार की पुर्नवास नीति से प्रभावित होकर कई माओवादी सरेंडर भी कर रहे है. वहीं छापामारी दल में पुलिस निरीक्षक सह चंदवा थाना प्रभारी अमीत कुमार गुप्ता, पुअनि जमील अंसारी, नारायण यादव, दिव्य प्रकाश व चंदन कुमार समेत सैट- 202, चंदवा के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-leader-of-opposition-babulal-marandi-will-come-on-tuesday-the-city-covered-with-bjps-flag/">चाईबासा

: मंगलवार को आएंगे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, भाजपा के झंडे से पटा शहर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही