Search

 
 
 

लातेहार पुलिस को सफलता: 5 लाख इनामी नक्सली को मुठभेड़ में मार गिराया, 10 लाख इनामी गिरफ्तार

 
Ranchi/Latehar : लातेहार पुलिस को तीन दिन के दौरान नक्सलियों के खिलाफ दूसरी बड़ी सफलता हाथ लगी है. एसपी कुमार गौरव के नेतृत्व में लातेहार पुलिस की टीम ने नेतरहाट थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में भाकपा माओवादी संगठन के कमांडर पांच लाख इनामी मनीष यादव को मार गिराया, जबकि दस लाख इनामी कुंदन खेरवार को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक नक्सलियों के साथ यह मुठभेड़ रविवार देर रात शुरू हुई और सोमवार की सुबह तक चली. मुठभेड़ खत्म होने के बाद चलाए गए सर्च अभियान के दौरान एक नक्सली का शव बरामद हुआ. जिसकी पहचान मनीष यादव के रूप में हुई है. मनीष यादव के उपर सरकार ने पांच लाख इनाम की घोषणा की थी. इस अभियान के दौरान लातेहार पुलिस को 10 लाख इनामी कुंदन खरवार को भी पकड़ने में भी सफलता हाथ लगी है. मारे गए नक्सलियों के पास से पुलिस ने कई हथियार भी बरामद किया है. जानकारी के मुताबिक लातेहार एसपी को सूचना मिली थी कि नक्सली कमांडर मनीष यादव अपने दस्ते के साथ नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना और करमखाड़ के बीच जंगल में घूम रहा है. सूचना मिलने के बाद एसपी ने पुलिस टीम गठित किया. पुलिस की टीम ने नक्सलियों की घेराबंदी की. इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग की. पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की. काफी देर तक मुठभेड़ होने के बाद नक्सलियों की तरफ से गोली चलना बंद हो गया. जिसके बाद पुलिस ने सर्च अभियान चलाया.
दो दिन पहले मारा गया था दो इनामी उग्रवादी
इससे पहले बीते 24 मई को एसपी कुमार गौरव के नेतृत्व में लातेहार पुलिस की टीम ने लातेहार थाना क्षेत्र के इचाबार जंगल में जेजेएमपी सुप्रीमो 10 लाख इनामी उग्रवादी पप्पू लोहरा और पांच लाख इनामी उग्रवादी प्रभात गंझू को भी मार गिराया था. कुछ दिन पहले कुख्यात नक्सली 10 लाख इनामी कुंदन खेरवार के दस्ते ने सड़क निर्माण कार्य में लगे एक मुंशी की गोली मारकर हत्या कर दी थी, इसके बाद से पुलिस उसके खिलाफ लगातार अभियान चला रही थी.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही