Search

 
 
 

लातेहार : पुलिस ने पोस्टर लगाकर किया जागरूक, ड्राइविंग व मानव तस्करी को लेकर किया सचेत

 
Ashish Tagore Latehar:  जिले में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं, बाल मजदूरी और मानव तस्करी को रोकने के लिए जिला पुलिस ने एक पहल शुरू की है. जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने इससे संबंधित बैनर व पोस्टर लगाये हैं. पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देश पर जिले के महुआडांड, गारू, चंदवा और लातेहार समेत अन्य थाना क्षेत्रों के चौक-चौराहों पर बड़े-बड़े पोस्टर लगाये गये हैं. इन पोस्टरों पर सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अपील की गयी है. दुपहिया वाहन चालकों को हमेशा हेलमेट पहनने और चार पहिया वाहन चालकों को हमेशा सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील की गयी है. इसे भी पढ़ें :यूपी">https://lagatar.in/up-bjp-unilaterally-captures-mayor-seat-of-17-municipal-corporations-sp-bsp-in-trouble-even-in-council-nagar-panchayats/">यूपी

: भाजपा का 17 नगर निगमों की महापौर सीट पर एकतरफा कब्जा, परिषद-नगर पंचायतों में भी सपा-बसपा बेहाल
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/ppp-2-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

पोस्टर में शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की अपील

इसके अलावा नाबालिग बच्चो को वाहन नहीं चलाने देने, एक दुपहिया पर दो लोग ही यात्रा करने एवं शराब पी कर वाहन नहीं चलाने की अपील की गयी है. कई पोस्टरों में साइबर क्राइम से बचने के लिए अपनी निजी जानकारी किसी से शेयर नहीं करने, अपने एटीएम का पिन नंबर या ओटीपी किसी को नहीं देने की बात कही गयी है. बाल मजदूरी व मानव तस्करी को रोकने के लिए लोगों को सजग रहने की अपील की गयी है. कहा गया कि बाल मजदूरी कराना एक दंडनीय अपराध है. पोस्टर में पुलिस के द्वारा बूढ़ा पहाड़ में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत चलाये जा रहे योजनाओं की भी जानकारी शेयर की गयी है. इसे भी पढ़ें :Breaking">https://lagatar.in/breaking-icse-10th-and-12th-board-results-released-check-here/">Breaking

: ICSE 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही