Search

लातेहार : पुलिस ने फरार अभियुक्‍त के घर चिपकाया इश्‍तेहार

Latehar: थाना प्रभारी मनोज कुमार ने लंबे समय से फरार अभियुक्त के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसके आवास पर  न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तेहार चिपकाकर तामिला किया है. यह कार्रवाई नेतरहाट थाना कांड और महुआडांड़ थाना कांड में वांछित फरार अभियुक्त अनिल तुरी (उज्ज्वल तुरी) उम्र 37 वर्ष, पिता भोंदुआ तुरी, ग्राम चैनपुर, थाना पेशरार, जिला लोहरदगा के घर पर की गई.
 
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध महुआडांड़ थाना कांड संख्या- 33/23, दिनांक 26/12/2023, धारा 147, 148, 149, 323, 325, 341, 385, 387, 435, 504, 506 भादवि और 10/13/16/20 यूएपी एक्ट,  धारा 17 सीएलए एक्ट, नेतरहाट थाना कांड संख्या- 14/25, धारा 25(1-AA)/26/35 आर्म्स एक्ट व 3/4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और धारा 17 सीएलए एक्ट के तहत मामला दर्ज है. 

इश्तेहार चिपकाने की कार्रवाई पुलिस बल की तैनाती में की गयी.  थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि अभियुक्त लंबे समय से फरार है.  न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तेहार के माध्यम से उसे अंतिम अवसर दिया गया है. 

तय समय सीमा के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करने की स्थिति में उसके विरुद्ध कुर्की-जब्‍ती सहित आगे की कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि अभियुक्त के संबंध में कोई जानकारी हो तो नजदीकी थाना को सूचित करें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही