Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहारः पुलिस ने फरार आरोपी के घर चिपकाया इश्तेहार

Latehar : लातेहार एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर जिले में फरार आरोपियों की धर-पकड़ व वारंट के तामिला के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में जिले के महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार व महिला थाना प्रभारी सुशीला केसरी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने पोस्को एक्ट के फरार प्राथमिकी अभियुक्त ललित किंडो के घर पर इश्तेहार चिपकाया.


पुलिस की टीम नेतरहाट थाना क्षेत्र के बराही गांव स्थित अभियुक्त के घर पहुंची और ढोल-नगाड़ा बजाकर कोर्ट से जारी इश्तेहार को चिपकाया. महिला थाना प्रभारी सुशीला केसरी ने बताया कि यदि अभियुक्त तय तिथि तक कोर्ट या थाना में आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके घर र्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी परिस्थिति में अभियुक्त को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही