Search

 
 
 

लातेहारः पुलिस ने दो फरार माओवादियों के घर चिपकाया इश्तेहार

बबलू राम उर्फ बबलू जी बिहार के अरवल जिले के किंजर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. वहीं, दूसरा राजू भुइयां गढ़वा जिले के डंडई थाना क्षेत्र के लावाही का रहने वाला है. दोनों भाकपा (माओवादी) से जुड़े हैं.
 

Latehar : लातेहार जिले के नेतरहाट थाने की पुलिस ने दो फरार माओवादियों के घर पर इश्तेहार चिपकाया. दोनों कांड संख्या 4/25 के प्राथमिकी अभियुक्त हैं. उनके खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है.


इनमें से एक बबलू राम उर्फ बबलू जी बिहार के अरवल जिले के किंजर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. वहीं, दूसरा राजू भुइयां गढ़वा जिले के डंडई थाना क्षेत्र के लावाही का रहने वाला है. दोनों भाकपा (माओवादी) से जुड़े हैं. पुलिस ने दोनों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कोर्ट या थाना में आत्स मपर्ण करने की चेतावनी दी है. पुलिस उनके परिजनों से कहा कि आत्स मर्पण नहीं करने पर घर की कुर्की-जब्तीो व अन्यह कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही