Search

 
 
 

लातेहार पुलिस ने पलामू में फरार वारंटी के घर चिपकाया पोस्टर

 
Medininagar: लातेहार महिला थाना पुलिस ने सदर प्रखंड के अंतर्गत पंचायत चियांकी के डीएवी स्कूल पास विजय नगर के अभियुक्त सुनिल जार्ज कंडुलना पिता बोआस कंडुलना के घर पर जाकर इश्तेहार चिपकाया. पुलिस ने घर के अलावे सार्वजनिक स्थल चियांकी पहाड़ के पास भाी इश्तेहार चिपकाया है. लातेहार महिला थाना पुलिस की इस कार्रवाई में पलामू जिला के सदर थाना पुलिस भी शामिल थे. लातेहार पुलिस ने बताया कि सुनील जार्ज कंडुलना केस नंबर 08/2024, धारा - 376, 313, 506, 34 आईपीसी का अभियुक्त है. पूर्व में ही सुनील पर लातेहार महिला थाना पुलिस मामला दर्ज किया है. मामला दर्ज होने के बाद अभियुक्त सुनील घर से फरार हो गया था. पुलिस ने बताया कि अगर सुनील लातेहार न्यायालय में समय से उपस्थित नहीं हुआ तो उस पर आगे की कार्रवाई भाी की जायेगी. इस कार्रवाई में लातेहार महिला थाना के सअनि अशोक कांकुत्त, महिला आरक्षी अनिता कुंवर, लक्ष्मी देवी, सरिता कुमारी, गृहरक्षक सह चालक राजीव रंजन, सदर थाना के एएसआई ट्रेस मिंज, सशस्त्र बल व सदर थाना के चौकीदार मो इदरीस अंसारी शामिल थे. इसे भी पढ़ें - सीएम">https://lagatar.in/cm-announced-jmm-and-congress-will-contest-elections-on-70-seats/">सीएम

ने किया ऐलानः झामुमो और कांग्रेस 70 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही