Latehar : राज्यभर में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान गुरुवार को लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. सीआरपीएफ की 214 वीं बटालियन ने मनिका थाना क्षेत्र के कुमांडीह स्थित जंगल से नक्सलियों द्वारा छुपाये गये हथियार बरामद किये हैं. इसे भी पढ़ें - मुजफ्फरपुर">https://lagatar.in/muzaffarpur-suddenly-smoke-started-coming-out-of-the-ac-bogie-of-avadh-assam-express-there-was-a-stir/">मुजफ्फरपुर
: अवध असम एक्सप्रेस के एसी बोगी से अचानक निकलने लगा धुंआ, मचा हड़कंप
12 फरवरी से जीतन राम मांझी करेंगे ‘गरीब संपर्क यात्रा’ की शुरुआत, नवादा से शुरु होगी यात्रा [wpse_comments_template]
: अवध असम एक्सप्रेस के एसी बोगी से अचानक निकलने लगा धुंआ, मचा हड़कंप
गहरी सुरंगनुमा गड्ढे से गोली, बारूद और आईईडी बरामद
सीआरपीएफ 214 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी अभिनव कुमार ने बताया कि मनिका थाना क्षेत्र के कुरूम खेता जंगल में नक्सली गतिविधि होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद कमांडेंट केडी जोशी एवं सहायक कमांडेंट प्रहलाद कुमार रजक के संयुक्त नेतृत्व में जिला पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान श्वान दस्ता के संदेह पर एक गहरी सुरंगनुमा गड्ढे से पुलिस ने हथियार, गोला बारूद एवं आईईडी बरामद किया है.पुलिस बम निरोधक दस्ता ने आईईडी को निष्क्रिय कर दिया
उन्होंने बताया कि नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की मंशा से इस जंगल में जुटे थे. पुलिस ने उनकी मंशा को विफल कर दिया है. पुलिस बम निरोधक दस्ता ने आईईडी को निष्क्रिय कर दिया है. अभियान में पुलिस ने दो राइफल, एक कार्बाइन, 33 राउंड जिंदा गोली, 8 चार्जर क्लिप, कमर्शियल कोडेक्स वायर एवं 33 किलो के 4 केन बम, 5 व 3 किलोग्राम के दो प्रेशर कुकर बम बरामद किया गया है. पुलिस ने सभी को निष्क्रिय कर दिया है. इसे भी पढ़ें - नवादा:">https://lagatar.in/nawada-jitan-ram-manjhi-will-start-garib-sampark-yatra-from-february-12-the-journey-will-start-from-nawada/">नवादा:12 फरवरी से जीतन राम मांझी करेंगे ‘गरीब संपर्क यात्रा’ की शुरुआत, नवादा से शुरु होगी यात्रा [wpse_comments_template]
Leave a Comment