Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : पुलिस ने रेस्क्यू कर 6 नाबालिग समेत 9 लोगों को कराया मुक्त

Latehar : लातेहार पुलिस ने रेस्क्यू कर छह नाबालिग समेत कुल 9 लोगों को विभिन्न स्थानों से छुड़ाकर उनके परिजनों को सौंपा है. पूर्व में पुलिस ने तीन नाबालिग समेत कुल छह लोगों को मुक्त कराया था. बाद में अन्य तीन नाबालिग को मुक्त कराया है. एसपी अंजनी अंजन ने जिला पुलिस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : EXCLUSIVE">https://lagatar.in/exclusive-there-was-a-meeting-between-terrorist-organization-pla-and-maoists-to-train-naxalites-in-jharkhand/">EXCLUSIVE

: झारखंड में नक्सलियों को ट्रेनिंग देने के लिए आतंकी संगठन पीएलए और माओवादियों के बीच हुई थी बैठक
एसपी ने बताया कि गारू थाना क्षेत्र के चोरहा गांव के रहनेवाले सकलदीप घासी ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) थाना में कांड 02/2023 दिनांक-03.02.2023 भादवि की धारा 370 /371/34 एवं 14 बाल श्रम प्रतिषेध अधिनियम के तहत दर्ज कराया था. उसने प्राथमिकी में गांव के एक ठेकेदार समेत चार लोगों पर गांव के तीन व्यस्क एवं छह नाबालिगों को बहला फुसला कर हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर बेच देने का आरोप लगाया था. एसपी ने बताया कि प्राथमिकी अभियुक्त इन्द्रजीत सिंह उर्फ सुनिल कुमार (ठेकेदार), कमलेश यादव व अनिता देवी (दोनों कमारु, सतबरवा, जिला-पलामू) एवं संपतिया कुंवर (डबरी, गारू लातेहार) को गिरफ्तार किया है. उनकी निशानदेही पर पहले छह लोगों को मुक्त कराया गया. इसमें तीन नाबालिग शामिल थे. शेष तीन नाबालिगों को कांड के अनुसंधानकर्ता पुअनि कुमार सुमित यादव (थाना प्रभारी, एएचटीयू) के प्रयास से शिमला व अन्य जगहों से बरामद कर वापस लाया गया है. छापामारी में बरवाडीह थाना के पुअनि राहुल कुमार मेहता, आरक्षी श्रीकांत कुमार दुबे व गोलक महतो शामिल थे. इसे भी पढ़ें : आज">https://lagatar.in/paswa-president-alok-dubey-will-meet-cm-hemant-soren-today/">आज

सीएम हेमंत सोरेन से मिलेंगे पासवा के अध्यक्ष आलोक दुबे, बायोम के फर्जीवाड़ा की करेंगे शिकायत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही