Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : अवैध कोयला लदे ट्रक को पुलिस ने किया जब्त

Advertisement
Advertisement
Latehar : अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन की रोकथाम के लिए एसपी के निर्देश पर हेरहंज थाना प्रभारी शुभम कुमार के नेतृत्व में सोमवार की सुबह तकरीबन चार बजे वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान ई-परिवहन की वैधता समाप्त होने के बाद कोयला ले जा रहे एक ट्रक को कोयला समेत जब्त किया गया. इसे लेक जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने ट्रक के चालक को नामजद अभियुक्त बनाते हुए वाहन मालिक एवं संलिप्त व्यक्तियों पर हेरहंज थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

ऐसे हुई कार्रवाई

हेरहंज थाना प्रभारी शुभम कुमार के नेतृत्व में सुबह चार बजे भंडार चौक के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी क्रम में एक ट्रक (जेएच10-बीएच-9559 ) को चेकिंग के लिए रोका गया. ट्रक में कोयला लदा था. ट्रक के चालक विनोद कुमार यादव से कोयला के कागजातों की मांग की गयी. चालक द्वारा प्रस्तुत किये गये कागजात में ई-परिवहन चलान की अवधि समाप्त हो गयी थी. बावजूद इसके कोयले का परिवहन किया जा रहा था. इसके बाद ट्रक कोयला समेत जब्त कर लिया गया.

अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण करने वाले जायेंगे जेल : डीएमओ

जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने कहा है कि जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जायेगी. इस कार्य में लिप्त लोगों को चिन्हित कर जेल भेजा जायेगा. इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/crisis-on-the-existence-of-jagannathpur-fair/">जगन्नाथपुर

मेले में वसूली से दुकानदार परेशान, बोले- ऐसा रहा हाल तो अगले साल नहीं लगायेंगे दुकान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही