Latehar : बारियातु थाना प्रभारी दीपक नारायण सिंह व अनुमंडल पदाधिकारी अजित कुमार सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर खौरा नदी के पास से अवैध कोयला लदे दो ट्रैक्टर को जब्त किया है. थाना प्रभारी दीपक नारायण सिंह ने बताया कि बालुमाथ एसडीपीओ अजित कुमार सिंह को ट्रैक्टर से अवैध कोयला ढुलाई की सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस ने खौरा नदी के पास से टैक्टर को जब्त किया. पुलिस को देख चालक मौके से फरार हो गए. वही पुलिस ट्रैक्टर को जब्त कर अपने साथ थाना ले आई है. छापेमारी अभियान में सहायक अवर निरिक्षक द्वारिका नाथ पांडेय, मिथलेश सिंह व कई जवान शामिल थे. पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध कोयला तस्करों में हड़कंप मच गया है. इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-gaur-seva-sanghs-resolution-day-on-23rd-in-sargidih-preparation-started/">आदित्यपुर
: गौड़ सेवा संघ का संकल्प दिवस सरगीडीह में 23 को, तैयारी शुरू [wpse_comments_template]
लातेहार: अवैध कोयला लदे दो ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त, चालक फरार

Leave a Comment