Search

 
 
 

लातेहार: पुलिस ने मजदूर की हत्‍या करने के मामले में चार को भेजा जेल

 
Latehar: सदर थाना क्षेत्र के गोवा गांव में पिछली शनिवार की रात बकरी चोरी के आरोप में एक मजदूर सलीम खान (40) की हत्‍या पीट-पीट कर कर दी गयी थी. मजदूर मध्यप्रदेश का रहने वाला था और तीन महीने पहले ही लातेहार के गोवा गांव में एक ईंट भठ्ठा में काम करने आया था. पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. गिरफ्तार लोगों में विनोख सिंह (40), कमलेश सिंह (35), अखिलेश सिंह (33) व अमरेश सिंह (30) पिता देवकी सिंह का नाम शामिल है. चारों गोवा गांव के रहने वाले हैं और आपस में सगे भाई हैं. इस मामले में सदर थाना में थाना कांड संख्या 51/25 बीएनएस की धारा 103(1)/ 3 (5) के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने इसकी पुष्टि की. उन्होंने बताया कि बकरी चोरी मामले में एमपी के एक मजदूर को ग्रामीणों की पिटाई से उनकी मौत हो गई थी. पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए इस घटना में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इसे भी पढ़ें – मल्लिकार्जुन">https://lagatar.in/mallikarjun-kharge-said-photo-identity-cards-are-being-copied-election-commission-is-not-responding/">मल्लिकार्जुन

खड़गे ने सदन में कहा, मतदाता फोटो पहचान पत्र की नकल हो रही है, चुनाव आयोग जवाब नहीं दे रहा….
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

Google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही