Search

 
 
 

लातेहार : सर्वश्रेष्ठ पदाधिकारी चुने गए थाना प्रभारी आशुतोष यादव

 
Mahuadand (Latehar) : 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर संत जोसेफ विद्यालय खेल स्टेडियम में सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस समारोह में महुआडांड़ के थाना प्रभारी आशुतोष यादव को सर्वश्रेष्ठ पदाधिकारी का सम्मान दिया गया. एसडीओ बिपिन कुमार दुबे ने थाना प्रभारी आशुतोष यादव को प्रशस्ति पत्र देकर और शॉल भेंट कर सम्मानित किया. एसडीओ बिपिन कुमार दुबे ने बताया कि थाना प्रभारी आशुतोष यादव ने आदिवासी बहुल क्षेत्र में ह्यूमन ट्रैफिकिंग के क्षेत्र में बहुत ही बेहतर कार्य किया है. प्रखंड में ह्यूमन ट्रैफिकिंग में बहुत कमी आई. उनके इस उत्कृष्ठ कार्य के लिए सर्वश्रेष्ठ पदाधिकारी का सम्मान दिया गया है. कार्यक्रम में अन्य क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले पदाधिकारी व कर्मियों को भी सम्मानित किया गया. मौके पर जिप सदस्य इस्तेला नगेसिया, प्रमुख कंचन कुजूर, उप प्रमुख अभय मिंज, मुखिया रेणु तिग्गा, सुषमा कुजूर, रौशनी कुजूर आयोजन समिति के अध्यक्ष फादर दिलीप एक्का, इफ्तेखार अहमद, इमरान खान, तनवीर अहमद, अजीत पाल कुजूर समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-notification-released-for-11th-jpsc-apply-from-1-29-february/">BREAKING

: 11वीं जेपीएससी के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1-29 फरवरी तक करें आवेदन 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही