Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, रात 9 बजे मिली गुप्त सूचना, 11 बजे 6 उग्रवादियों को धर दबोचा

Ashish Tagore Latehar : पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के छह उग्रवादियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है. एसपी अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर इन उग्रवादियों की गिरफ्तारी जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र के डोंकी-हेसातु-बरवाही तीन मुहान के पास से की गयी है. ये यहां किसी उग्रवादी घटना को अंजाम देने के लिए एकजुट हुए थे. एसपी ने यहां आयोजित एक प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी.

रात 9 बजे मिली गुप्त सूचना, 11 बजे पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार  

एसपी ने बताया कि 28 मई की रात्रि तकरीबन साढ़े नौ बजे गुप्त सूचना मिली कि टीएसपीसी के पांच-छह उग्रवादी उक्त स्थान पर किसी उग्रवादी घटना को अंजाम देने के लिए जुटे हैं. सूचना का सत्यापन कराने के बाद एक छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम के सदस्यों ने रात के तकरीबन 10:40 बजे तीन मुहान के पास पहुंच कर घेराबंदी की. इस घेराबंदी में वहां मौजूद सभी छह लोग पकड़े गये. पुलिस के द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने अपने आप को प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी का सदस्य बताया. प्रेस वार्ता में एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा व लातेहार अंचल पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित थे.

ये उग्रवादी हुए गिरफ्तार

  1. मुकेश यादव (20वर्ष) ग्राम होटाई, पांकी
  2. मुकेश यादव (20वर्ष) ग्राम तितलंगी, पलामू
  3. अवधेश यादव (23वर्ष) ग्राम चेरी, लेस्लीगंज पलामू
  4. प्रभात कुमार यादव उर्फ अफजल उर्फ अभिषेक (22वर्ष) ग्राम बिदरा, पलामू
  5. भीम पासवान (26वर्ष) ग्राम डोंकी, मनिका
  6. नंदू शर्मा (28 वर्ष) ग्राम जान्हो, मनिका
इसे भी पढ़ें : दिल्ली">https://lagatar.in/heart-wrenching-incident-again-in-delhi-a-minor-girl-was-first-stabbed-with-a-knife-then-killed-by-being-stoned/">दिल्ली

में फिर दिल दहला देने वाली वारदात, नाबालिग लड़की पर पहले चाकू से वार, फिर पत्थर से कूचकर हत्या

 हथियार, मोबाइल और बाइक बरामद

पुलिस ने इन उग्रवादियों के पास से एक .315 बोर का लोडेड देशी बोल्ट रायफल, एक लोहे का लोडेड देशी कट्टा, छह जिंदा कारतूस, अलग-अलग कंपनी का चार मोबाइल फोन, एक काला-ब्लू रंग का पैशन प्रो मोटरसाइकिल (जेएच 03एन-9932) बरामद किया है.

गिरफ्तार उग्रवादियों का है आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार सभी उग्रवादियों का अपराधिक इतिहास रहा है. प्रभात कुमार यादव पर कुल छः अपराधिक मामले दर्ज हैं. जबकि मुकेश यादव पर एक, अवधेश यादव पर दो, भीम पासवान पर दो, नंदू शर्मा पर एक व मुकेश यादव पर दो आपराधिक मामले दर्ज हैं.

छापामारी में शामिल पुलिस पदाधिकारी

छापामारी में पुलिस अवर निरीक्षक सह हेरहंज थाना प्रभारी शुभम कुमार गुप्ता, बरवाडीह थाना प्रभारी श्रीनिवास सिंह, मनिका थाना के पुअनि गौतम कुमार व मिथिलेश कुमार तथा बरवैया पुलिस पिकेट के सअनि देवचंद हांसदा व बरवैया सैट 207 के सशस्त्र जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-nia-team-reached-plfi-supremo-dinesh-gop-with-a-peg-to-recover-weapons/">BREAKING

: हथियार बरामद करने PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप को खूंटी लेकर पहुंची एनआईए की टीम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही