Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: केमा गांव में पुलिस-ग्रामीण झड़प, 4 पुलिसकर्मी सहित कई ग्रामीण घायल, 2 रिम्स रेफर

Ranchi/Latehar : लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र के केमा गांव में प्रस्तावित तुबिद कोल ब्लॉक के ड्रोन सर्वे को लेकर गुरुवार की देर रात ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प हो गई. इस झड़प में चार पुलिसकर्मी सहित दर्जनों ग्रामीण घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए लातेहार सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है. इस बीच खबर है कि दो पुलिसकर्मी की स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें रिम्स रेफर किया गया है.
Advertisement
Advertisement
लातेहार पुलिस का घायल जवान.

Ranchi/Latehar : लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र के केमा गांव में प्रस्तावित तुबिद कोल ब्लॉक के ड्रोन सर्वे को लेकर गुरुवार की देर रात ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प हो गई. इस झड़प में चार पुलिसकर्मी सहित दर्जनों ग्रामीण घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए लातेहार सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है. इस बीच खबर है कि दो पुलिसकर्मी की स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें रिम्स रेफर किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) के प्रस्तावित तुबिद कोल ब्लॉक क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से सर्वेक्षण कराया जा रहा था. सर्वे की जानकारी मिलते ही केमा गांव के ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचकर सर्वे कार्य का विरोध करने लगे.

Uploaded Image

घायल जवानों व ग्रामीणों को सदर अस्पताल लाया गया, दो जवानों को रिम्स रेफर 

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों और पुलिस के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई. हालात बिगड़ते देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. इस दौरान कई ग्रामीण घायल हो गए, वहीं झड़प में चार पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गए. घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है.

घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है.

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि बिना पूर्व सूचना और सहमति के ड्रोन से सर्वे किए जाने के कारण लोगों में आक्रोश फैल गया, जिसके बाद यह स्थिति उत्पन्न हुई. वहीं प्रशासन का कहना है कि स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है और इलाके में शांति बनाए रखने की कोशिश की जा रही है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही