Search

सतर्क थी लातेहार पुलिस, नहीं तो कई ठेकेदार और कारोबारी बन जाते अमन साहू गिरोह का निशाना

  • रंगदारी नहीं देने वाले ठेकेदार और कारोबारियों को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे अपराधी
  • पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर अमन साहू गिरोह के 6 अपराधियों को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद
Latehar : कारोबारी और ठेकेदार द्वारा रंगदारी नहीं देने पर घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे अमन साहू गिरोह के छह अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि जेल में बंद अमन साव के इशारे पर रोहित कुमार सहयोगियों के साथ रंगदारी नहीं देने पर घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था. पुलिस ने गिरोह के छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी आरोपियों में रोहित कुमार, सुजीत यादव उर्फ गोला, मनोहर यादव, सरहुली भुईंयां, इब्राहिम अंसारी उर्फ गुड्डू और सनोज यादव शामिल है. सभी आरोपी लातेहार जिले के लातेहार और बालूमाथ थाना क्षेत्र के रहनेवाले हैं. आरोपियों के पास से 7.65 एमएम की दो देसी पिस्टल, आधा दर्जन गोली, दो बाइक, एक जिओ कंपनी का राऊटर और सात मोबाइल बरामद किया गया है.

हत्या और आगजनी करने की बना रहा था योजना

एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि जेल से कुख्यात अपराधी अमन साव अपने सहयोगी मयंक सिंह और जेल में ही बंद सहयोगी अपराधी आशीष कुमार साव उर्फ विशाल उर्फ पकौड़ी के साथ मिलकर अपने गिरोह का संचालन कर रहा है. अमन साव एवं मयंक सिंह के कहने पर बालूमाथ थाना क्षेत्र के कुरियाम खुर्द गांव का रहने वाला रोहित कुमार अपने अन्य सहयोगियों के साथ कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा है. अमन साव के कहने पर रोहित कुमार अपने कुछ सहयोगी अपराधियों के साथ मिलकर बालूमाथ थाना क्षेत्र में कारोबारी के यहां रंगदारी नहीं देने के बदले हत्या एवं आगजनी करने की योजना कुरियाम खुर्द स्थित करमकटवा जंगल में बना रहा है. जिसके बाद पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुये कुरियाम खुर्द स्थित करमकटवा जंगल में छापामारी कर सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें : दिल्ली-एनसीआर,">https://lagatar.in/earthquake-tremors-in-delhi-ncr-punjab-and-jammu-and-kashmir/">दिल्ली-एनसीआर,

पंजाब और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके

कई घटना में शामिल रहे हैं गिरफ्तार सभी अपराधी

गिरफ्तार अपराधियों के द्वारा कई घटनाओं को अंजाम दिया गया था. 20 अगस्त 2023 की रात डीभीसी परियोजना तुबेद कोल माइंस के कांटा घर में आगजनी एवं गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था. इसके बाद 6 नवंबर 2023 को करीब 11.00 बजे दिन में टंडवा थाना क्षेत्र के रक्सी स्थित सन्वर्ष रेल टेक प्रा.लि. के साईट पर बोलेरो वाहन में सवार साइट इंजीनियर को लक्ष्य कर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था. 14 नवंबर 2023 की शाम को बुकरू, बालूमाथ स्थित साईं कृपा कंस्ट्रक्शन के कार्य में लगे हाईवा के ऊपर गोलीबरी की घटना को अंजाम दिया गया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp