Search

 
 
 

लातेहार : पुलिसकर्मियों ने पोस्टल बैलेट से किया मतदान, दिखे उत्साहित

 
Barwadih, Latehar:  शहर के कन्या मध्य विद्यालय में शुक्रवार को पोस्टल बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान कराया गया. मतदान का प्रतिशत कम नहीं हो इसके लिए चुनाव आयोग ने सुविधा केंद्र के माध्यम से सरकारी अधिकारी व कर्मियों को पोस्टट बैलेट पेपर से मतदान करने की सुविधा दी है. अपना वोट डाल चुके अधिकारी और जवान 20 मई को निर्वाचन के दौरान ड्यूटी पर तैनात रहेंगे. मताधिकार का प्रयोग करते समय पुलिस अधिकारी व जवान काफी उत्साहित दिखे. उन्होंने कहा कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुकने के बाद गर्व महसूस कर रहे है. लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान किया. अब शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने को प्रतिबद्धता के साथ ड्यूटी करेंगे. प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज ने बताया कि सरकारी के लिए चल रहे पोस्टल बैलेट पेपर मतदान तीन दिन तक चलेगा. इसे भी पढ़ें-EXCLUSIVE:">https://lagatar.in/exclusive-irshad-himself-wrote-deed-due-which-8-86-acres-of-land-was-acquired-in-badgai-register-2-city-zone-was-also-tampered/">EXCLUSIVE:

इरशाद ने ही लिखी वो डीड जिससे बड़गाईं में कब्जा हुआ 8.86 एकड़ जमीन, शहर अंचल के रजिस्टर 2 में भी छेड़छाड़
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही