Search

 
 
 

लातेहार :  जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा, परिवार नियोजन पर फोकस

 
Latehar :  11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस  के अवसर पर लातेहार जिले के चंदवा सीएचसी परिसर में परिवार स्वास्थ्य मेला पखवाड़ा का आयोजन किया गया. यह पखवाड़ा मेला 11 जुलाई से 24 जुलाई तक चलेगा. विश्व जनसंख्या दिवस मनाने का मुख्य उदेश्य आम जनों को जनसंख्या नियंत्रण का संदेश देना एवं लोगों को जागरूक करना है. पखवाड़े में स्वस्थ सहिया चिकित्साकर्मी के माध्यम से जन जागरूकता चलाने का काम करेंगे. पखवाड़े में लोगों को परिवार नियोजन के लिए सरकार के द्वारा उपलब्ध कराए गए सभी तरह के संसाधनों का भरपूर लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जाएगा. इसे भी पढ़ें- खूंटी">https://lagatar.in/khunti-intoxicated-by-alcohol-the-son-killed-the-father-by-cutting-him-with-his-leg-then-hanged-himself/">खूंटी

: शराब के नशे में बेटे ने बाप की टांगी से काट कर की हत्या, फिर खुद भी लगायी फांसी

बढ़ती जनसंख्या जनमानस के लिए समस्या

इस कार्यक्रम के तहत जनमानस को यह बताने का प्रयास किया जाता है की बढ़ती जनसंख्या सभी जनमानस के लिए हर तरह से समस्या उत्पन्न कर सकती है. कार्यक्रम को डॉक्टर एनके पांडे, प्रभारी डॉ नीलिमा मदन शर्मा, थाना प्रभारी रंजीत उरांव, चंदवा पूर्वी की मुखिया संगीता लकड़ा, पश्चिमी पंचायत के मुखिया ने संबोधने किया. सभी ने जनसंख्या को नियंत्रित करना आवश्यक बतलाया. मौके पर स्वास्थ्य सहिया स्वास्थ्य कर्मी के साथ आम लोग भी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- 22">https://lagatar.in/cbi-raids-on-10-locations-in-22-crore-bank-fraud-case/">22

करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में 10 ठिकानों पर सीबीआई का छापा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही