Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : सेंधु मुंडा के शव का किया गया पोस्टमार्टम, काफी मशक्कत के बाद माने परिजन

Latehar:  वृद्ध दंपति की हत्या करने के आरोप में मंडल कारा में बंद सेंधु मुंडा के शव का शनिवार की देर शाम पोस्टमार्टम किया गया. उपायुक्त के द्वारा प्रतिनियक्त दंडाधिकारी की मौजूदगी में पोस्टमार्टम हुआ. बता दें कि चंदवा थाना क्षेत्र के हेसला गांव निवासी सेंधु मुंडा की अस्पताल में मौत हो गई थी. उसके परिजनों ने शव को लेने से इंकार कर दिया था. परिजनों का आरोप था कि जेल में सेंधु मुंडा के साथ मारपीट की गई जिससे उसकी मौत हो गई. जबकि जेल प्रशासन का कहना है कि मुंडा की मौत बीमारी के इलाज के दौरान हुई. इसे भी पढ़ें :रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-two-notorious-criminals-of-aman-srivastava-gang-arrested/">रामगढ़

: अमन श्रीवास्तव गिरोह का दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

परिजनों ने पुलिस पर पिटाई का लगाया था आरोप

परिजनों ने जब शव लेने से इंकार कर दिया तो जिला प्रशासन की परेशानी बढ़ गयी. जेल प्रशासन की नींद उड़ी हुई थी. मृतक के शव को परिजनो को हैंड ओवर किये बिना पोस्टमार्टम नही कराया जा सकता था. सदर अस्पताल में सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी मेघनाथ उरांव व थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी मृतक के परिजनो को काफी देर तक समझाते रहे. बाद मे उच्च स्तरीय जांच के आश्वासन पर परिजनों ने मृतक का शव लिया और पोस्टमार्टम कराने को राजी हुए. इसके बाद उपायुक्त भोर सिंह यादव के निर्देश पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी श्रेयांस की मौजूदगी मे तीन सदसीय डाक्टरों की टीम ने सेंधु मुंडा का पोस्टमार्टम किया. पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई गयी है. पोस्टमार्टम के बाद शव को शनिवार देर रात परिजनों को सौंप दिया गया. इसे भी पढ़ें :लियोनेल">https://lagatar.in/lionel-messi-created-history-became-the-third-player-to-score-a-century-of-goals-in-international-matches/">लियोनेल

मेस्सी ने रच दिया इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय मैचों में गोलों का शतक लगाने वाले बने तीसरे फुटबॉल खिलाड़ी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही