Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : होली पर मटकाफोड़ प्रतियोगिता का आयोजन

Balumath/Barwadih/Mahuadand: रंगों का त्योहार होली बालूमाथ, बरवाडीह और महुआडांड़ प्रखंडों में मंगलवार को हर्षोल्लास व पारंपरिक तरीके से मनाया गया. इस मौके पर लोग एक दूसरे को रंग, अबीर व गुलाल लगाया और गले मिलकर होली की शुभकामनायें दी. युवाओं की टोलियों को सुबह से ही घूम घूम कर लोगों को त्योहार के रंग में सराबोर करते नज़र आयी. रंगों की होली के खेलने के बाद अबीर व गुलाल लगाकर होली की मुबारकबाद दी गई. मंदिरों व अन्य देवालयों में भी लोगों का हुज़ूम देखा गया. बच्चे ने बुजुर्गो से होली का आशीर्वाद लिया. बरवाडीह में मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, बीडीओ रेशमा रेखा मिंज, बरवाडीह अनुमंडल पदाधिकारी वेंकेटेश कुमार, प्रशिक्षुक आईपीएस ललित मीणा व थाना प्रभारी राधेश्याम कुमार ने भी एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर होली की शुभकामनायें दी. होली के मौके पर बालूमाथ व महुआडांड़ में मटकाफोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. इस दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चौकस देखा गया. प्रमुख चौक चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-major-action-by-police-73-thousand-kg-java-mahua-destroyed/">हजारीबाग

: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 73 हजार किलो जावा महुआ किया नष्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही