Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : स्थापना दिवस पर प्रभातफेरी व सदभावना दौड़ का आयोजन, अधिकारी व कई गणमान्य ने लिया भाग

Latehar :  आज चार अप्रैल को लातेहार जिले का 22 वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है. इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. कार्यक्रम का शुरुआत प्रभात फेरी और सदभावना दौड़ से किया गया. आईटीडीए निदेशक बिंदेश्वरी ततमा ने इसका शुभारंभ किया. सदभावना दौड़ कारगिल पार्क से शुरू होकर शहर के मुख्य पथ होते हुए समाहरणालय पहुंची. सदभावना दौड़ में बीपीओ सुबोध चंदेल, शिक्षक अमेरिका प्रसाद के अलावा एनसीसी, स्काउट व गाइड सहित अन्य कई विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया.  मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार, जिला योजना पदाधिकारी संतोष भगत, जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार, उप निवार्चन पदाधिकारी बंधन लांग, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कंडुलना व जिप सदस्य विनोद उरांव सहित कई अधिकारी शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/kapil-sibals-counterattack-on-pm-modis-statement-on-cbi-who-is-saving-the-corrupt/">पीएम

मोदी के सीबीआई वाले बयान पर कपिल सिब्बल का पलटवार, भ्रष्टाचारियों को कौन बचा रहा है?
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही